BOULT Trail Pro: फीचर्स और कीमत

By Samachar Adda • January 28, 2025
BOULT Trail Pro Launches in India with 2.01″ AMOLED & Heart Rate Monitoring


 BOULT ने साल की शुरुआत में अपनी पहली वियरेबल डिवाइस, Trail Pro स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने Bassbox X625, X30 और PartyBox X80 स्पीकर्स लॉन्च किए थे।

बाउल्ट Trail Pro स्मार्टवॉच फीचर्स

BOULT Trail Pro में 2.01 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कॉलिंग की सुविधा भी है। बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ यूजर्स 10 मीटर की रेंज में कॉल कर सकते हैं।

यह स्मार्टवॉच खासतौर पर हेल्थ और फिटनेस को फोकस करती है। इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग, SpO2 माप और स्ट्रेस एनालिसिस मिलता है। इसके अलावा इसमें महिलाओं के लिए पीरियड साइकल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और हाइड्रेशन रिमाइंडर भी मिलता है। फिटनेस के लिए इसमें 123 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं जो आपकी एक्टिविटी का डाटा भी देते हैं। यूजर्स 260 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेसेस में से अपनी पसंद का वॉच फेस चुन सकते हैं या खुद का वॉच फेस भी क्रिएट कर सकते हैं। POCO F7 भारत में आ रहा है, लेकिन क्या कुछ खास भी है?

बाउल्ट के को-फाउंडर वरुण गुप्ता का कहना है कि Trail Pro को स्टाइल और फंक्शनैलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह यूजर्स को कनेक्टेड रहने और उनकी हेल्थ को मैनेज करने में मदद करती है। यह स्मार्टवॉच Siri और गूगल असिस्टेंट जैसे AI वॉइस असिस्टेंट के साथ भी काम करती है। इसमें SMS नोटिफिकेशन, रिमोट कैमरा कंट्रोल और वेदर अपडेट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत और उपलब्धता

BOULT Trail Pro वाटर रेसिस्टेंट है और इसे IP68 रेटिंग मिली है। यह तीन कलर ऑप्शन में आती है - ब्लैक (सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ, कीमत ₹1499), जेट ब्लैक और सिल्वर (स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप के साथ, कीमत ₹1699)। आप इसे Boult की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और Amazon.in से खरीद सकते हैं।